{"_id":"5f2ea6158ebc3e3cde3049b1","slug":"acident-mainpuri-news-agr4540012195","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध मजदूर की मशीन की चपेट में आकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध मजदूर की मशीन की चपेट में आकर हुई मौत
विज्ञापन
मृतक रामौतार का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र स्थित एक मिल में काम करने के दौरान मजदूर मशीन की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मूलरूप से बिहार के रहने वाले 78 वर्षीय रामौतार सिंह बीते करीब पांच साल से थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी दामाद अतर सिंह के यहां रह रहे थे। वह मैनपुरी-सिरसागंज रोड पर स्थित मां भगवती राइस मिल में मजदूरी का काम करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे वह काम पर गए।
करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि मिल में काम करने के दौरान वह मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने शव का पोस्टमार्टम कराया।