{"_id":"5f9a6f928ebc3e9be9186b9d","slug":"acid-attack-on-young-man-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: खंदौली में युवक पर अज्ञात ने तेजाब फेंका, गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: खंदौली में युवक पर अज्ञात ने तेजाब फेंका, गंभीर रूप से झुलसा
Thu, 29 Oct 2020 01:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक पर अज्ञात ने तेजाब फेंक दिया। घटना उस वक्त हुई, जब वह शौच के लिए खेतों की ओर जा रहा था। हमले में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
खंदौली क्षेत्र के गांव बास जोखी निवासी 22 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र अशोक गुरुवार तड़के शौच के लिए गया था। जब वह लौटा तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। वह झुलसा हुआ था। उसकी हालत देखकर परिवार में परिवार मच गया।
विज्ञापन
परिजन उसे एंबुलेंस से आगरा लेकर आए। यहां निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। युवक के पिता कहना है कि पूरन सिंह पर किसी ने तेजाब फेंका है। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश होने से इनकार दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन