फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused who killed father-in-law over property dispute arrested

संपत्ति के विवाद में ससुर की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Accused who killed father-in-law over property dispute arrested
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बसावनपुर में संपत्ति के लालच में ससुर की फावड़ा से गला काटकर हत्या करने के आरोपी दामाद को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बसावनपुर निवासी हरप्रसाद (71) की बड़ी पुत्री पूजा का पति मोर सिंह अपने ससुर की संपत्ति को हासिल करना चाहता था। उसकी गलत आदतों से परेशान हरप्रसाद उसे संपत्ति नहीं देना चाह रहे थे। वह संपत्ति को छोटे दामाद व पुत्री के नाम करने की बात कह रहे थे। इसी बात से गुस्साए दमाद मोर सिंह ने 21 जून की रात सोते समय ससुर की फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात हुसैनपुर चौराहा के पास से मोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed