फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused was sentenced to life imprisonment in case of murder of youth

यूपी: गला काटकर युवक को उतारा था माैत के घाट, दोषी जैनुद्दीन को उम्रकैद की सजा; कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Sat, 17 Oct 2026 08:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 17 Oct 2026 08:36 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी जैनुद्दीन को हिरासत में लिया था। उसके कब्जे से हंसिया, खून से सने कपड़े व अन्य सामान बरामद किया था। अभियोजन पक्ष की तरफ से वादी सहित 11 गवाह अदालत में पेश किए गए।

विज्ञापन
accused was sentenced to life imprisonment in case of murder of youth
कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा। - फोटो : ANI

विस्तार

18 वर्षीय अरशद की गला काटकर निर्मम हत्या के मामले में मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल, खून के निशान और हत्या में प्रयुक्त हंसिया आरोपी के खिलाफ अहम साक्ष्य बने। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत कुमार सरोज ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर जिला फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के अजमेरी गेट निवासी जैनुद्दीन को दोषी पाते हुए उम्रकैद के साथ 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी।
विज्ञापन


घटना 21 अगस्त, 2021 की है। दीनमोहम्मद ने थाना फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनका 18 साल का बेटा अरशद मयूरी चलाता था। सुबह घर से गया था देर रात तक वापस लौटकर नहीं आया। फोन भी बंद आ रहा था। तलाश करने पर भी नहीं पता चल सका। रात 11 बजे पुलिस ने नगला बरी तिराहे पर बेटे की हत्या की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे, देखा तो किसी ने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी जैनुद्दीन को हिरासत में लिया था। उसके कब्जे से हंसिया, खून से सने कपड़े व अन्य सामान बरामद किया था। अभियोजन पक्ष की तरफ से वादी सहित 11 गवाह अदालत में पेश किए गए।
विज्ञापन


हत्या से पहले अरशद के साथ था आरोपी
गवाह हिदायतुल्ला ने अदालत में बताया कि घटना वाली रात उन्होंने अरशद और जैनुद्दीन को ई-रिक्शा से जाते देखा था। पूछने पर अरशद ने फतेहाबाद जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल और लोकेशन से जुड़ी कड़ियां
अदालत ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) में पाया कि घटना वाले दिन अरशद और आरोपी के बीच कई बार बातचीत हुई थी। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन भी घटनास्थल के पास मिली थी। अरशद के मोबाइल से रात करीब साढ़े 11 बजे उसके पिता के नंबर पर संपर्क हुआ।


धुले कपड़ों पर मिले रक्त के निशान
पुलिस ने गिरफ्तारी के समय आरोपी के बैग से घटना के वक्त पहने गए बताए गए कपड़े बरामद किए थे। गवाह के अनुसार, कपड़े धुले हुए थे, फिर भी उन पर खून के हल्के धब्बे दिखाई दे रहे थे। इन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट में हंसिया और खून लगी मिट्टी पर मानव रक्त पाया गया, जबकि कपड़ों पर रक्त विघटित अवस्था में मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed