फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused shot vegetable vendor after argument over price while buying potatoes In Agra

Agra: पांच रुपये के लिए सब्जी विक्रेता को मारी गोली, आलू खरीदते समय 35 और 40 रुपये के दाम पर हुई थी बहस

Tue, 16 Jul 2024 10:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 10:58 PM IST
सार

ताजनगरी में आलू खरीदते समय कीमत में पांच रुपये के अंतर को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। लोगों ने पकड़कर धुना और पुलिस को सौंप दिया।  

विज्ञापन
accused shot vegetable vendor after argument over price while buying potatoes In Agra
थाने पर घायल सब्जी विक्रेता और भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को दिन में सब्जी मंडी में आलू की कीमत को लेकर विवाद हुआ। रात में पांच हमलावरों ने सब्जी विक्रेता शिव कुमार को गोली मार दी। गोली कनपटी को छूकर निकल गई। आवाज सुनकर दुकानदार जुट गए। उन्होंने एक हमलावर को दबोच लिया। जबकि चार भाग गए। पकड़े गए हमलावर की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को लोगों से छुड़ाया। पुलिस ने घायल विक्रेता और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


नगला किशनलाल, ट्रांस यमुना निवासी शिव कुमार सब्जी की ठेल लगाता है। रात 8:30 बजे वह विकास नगर सब्जी मंडी में ठेल पर खड़ा हुआ था। बताया गया है कि एक बाइक पर तीन और दो हमलावर पैदल आए। इनमें से एक ने तमंचा निकाला। इसके बाद शिव कुमार पर गोली चला दी। 

विज्ञापन

गोली शिव कुमार के कान और कनपटी को छूकर निकल गई। वह घायाल हो गया। आवाज सुनकर पास ही खड़ा शिव कुमार का भाई राजकुमार आ गया। उसने गोली चलाने वाले हमलावर को पकड़ लिया। आसपास के लोग भी जुट गए। यह देखकर पकड़े गए हमलावर के साथी भाग गए।

लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। सूचना पर थाना ट्रांस यमुना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से आरोपी को छुड़ाया। इसके बाद दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। शहजाद पकड़ा गया है। वह इस्लाम नगर का रहने वाला है। 

विज्ञापन

वहीं हमलावर के साथ आसिफ, हसन और कलुआ बताए गए हैं। पता चला है कि हमलावर युवक पक्ष दोपहर में आलू खरीदने आया था। तब विक्रेता से कीमत को लेकर विवाद हुआ था। आलू की कीमत 35 और 40 रुपये पर बहस हुई थी। इसी को लेकर रात में फायरिंग की गई। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

छह महीने में तीसरी घटना

टेढ़ी बगिया स्थित सब्जी मंडी में गोली चलने की यह पहली घटना नहीं है। छह महीने में तीसरी घटना सामने आई है। इससे पहले भी दो बार गोली चल चुकी है। मामूली विवाद पर फायरिंग की घटना सामने आ चुकी हैं। क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि आसपास के मोहल्ले के युवक मंडी में घूमते रहते हैं। इस दौरान विक्रेताओं से विवाद करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed