फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused physically exploited girl from Agra by promising her marriage

Agra: शादी का वादा कर ले गया दिल्ली, किया शारीरिक शोषण... दो बार कराया गर्भपात; अब कर रहा इन्कार

Thu, 28 Dec 2023 01:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

आगरा निवासी युवती से शादी का वादा कर युवक दिल्ली ले गया। वहां पर शारीरिक शोषण किया। दो बार गर्भपात भी कराया। अब शादी से इन्कार कर रहा है। 

विज्ञापन
accused physically exploited girl from Agra by promising her marriage
girl demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवती को दिल्ली में रखकर शादी का वादा करने के बाद शारीरिक शोषण किया गया। अब युवक शादी से इन्कार कर रहा है। युवती ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। मामला दर्ज कर केस थाना एत्माद्दौला भेज दिया गया। उधर, पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी युवक को थाने लाकर छोड़ दिया। मामले में डीसीपी सिटी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती कमला नगर इलाके में रह रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के युवक से मुलाकात हुई थी। युवक दोस्ती कर फोन पर बातचीत करने लगा। बाद में शादी की कहने लगा। वो तैयार हो गई। युवक उसे अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां शादी का वादा कर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः- Agra Weather: तीसरे दिन कोहरे में ढकी ताजनगरी, ठंड में ठिठुरे लोग; स्कूलों में अवकाश घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने दो बार आगरा लाकर गर्भपात करा दिया। अब शादी से इन्कार कर रहा है। वह दिल्ली में रह रही थी। इस पर गोविंदपुरी थाना में 27 नवंबर को दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज कराया। केस आगरा ट्रांसफर होने के बाद अब युवक के परिजन धमकी दे रहे हैं। पुलिस पर सांठगांठ का आरोप भी पीड़िता ने लगाया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामला ट्रांस यमुना थानाक्षेत्र का है, केस को वहां भेजकर जांच व कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed