{"_id":"69b1dd01209a27264c00e47b","slug":"accused-of-throwing-away-shop-goods-and-occupying-it-fir-lodged-agra-news-c-364-1-ag11019-126245-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुकान का समान फेंक कब्जे का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुकान का समान फेंक कब्जे का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर थाने में महिला ने दुकान का ताला तोड़ कब्जा करने और सामान फेंकने का आरोप लगाकर बुधवार को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बिहारी जी अपार्टमेंट, मेनका पैलेस निवासी रुबी गुप्ता ने बताया कि बल्केश्वर चौराहे के पास उनकी महेश बुक डिपो नाम से किताब और स्टेशनरी की दुकान है। कोरोना काल में दुकान ठीक से संचालित न होने के कारण वह परिवार के साथ कुछ समय के लिए दिल्ली चली गई थीं। दुकान में काफी सामान रखा था।
आरोप है कि 5 मार्च 2026 को पड़ोस में रहने वाले सुनील, अनिल, प्रवीण, शारदा, आरती, ईश्वरी देवी, अमित, पिंकू, धीरज और रामनरेश ने दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया और दुकान पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उनके जेठ के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी कमलानगर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।