{"_id":"69af319e7e36db8bfc04aaf4","slug":"accused-of-shooting-congress-leader-surrenders-agra-news-c-364-1-ag11019-126180-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कांग्रेस नेता को गोली मारने के आरोपी ने किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कांग्रेस नेता को गोली मारने के आरोपी ने किया समर्पण
Tue, 10 Mar 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना पिनाहट के उमरैठा गांव में 28 अक्तूबर की रात लगुन सगाई कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ताजगंज निवासी उमा शंकर उपाध्याय और उनके भाई को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। कुर्की के आदेश के बाद मुख्य आरोपी बबलू उर्फ सतानंद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में अन्य केस में हाजिर हो गया। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है। आरोपी पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन