फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of sexual harassment applied for surrender in court

दुष्कर्म कांड: सपा नेता के बेटे ने सरेंडर के लिए दी अर्जी, आरोपी पर 10 हजार का है इनाम

Sat, 16 Nov 2019 01:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
accused of sexual harassment applied for surrender in court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
आगरा के जगदीशपुरा में 11 वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे इनामी मुख्य आरोपी ने आत्म समर्पण के लिए स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) वीके जायसवाल की कोर्ट में अर्जी डाल दी है। इस पर 21 नवंबर की तारीख लगी है। पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा पा रही है। मुकदमा दर्ज हुए 45 दिन हो चुके हैं। उस पर 10 हजार का इनाम है। 
विज्ञापन


मुख्य आरोपी लोकसभा का चुनाव लड़ चुके सपा नेता का बेटा है। उसकी अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी की है। उसके जेल जाने का ही इंतजार है। उसे शरण देने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


चार आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

मामले में पांच आरोपी हैं। चार युवक पहले ही जेल जा चुके हैं। छात्रा उसके पिता के स्कूल में ही पढ़ती थी। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी वीडियो बनाई गई। इसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। उसके खिलाफ कुर्की पूर्व नोटिस जारी हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर वो पुलिस के हाथ नहीं आता है तो कुर्की हो सकती है। माना जा रहा है कि इसी डर से उसने सरेंडर के लिए अर्जी डाली है। उधर इसकी जानकारी पर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। उसका पिता टूंडला सीट से उप चुनाव के लिए सपा से ही टिकट की दावेदारी कर रहा है। 

मोबाइल, सिम और ठिकाने बदल रहा आरोपी

पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर, उसे परिचितों और रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा रखे हैं। वो परिचितों से कभी नए नंबर से फोन करता है तो कभी नए मोबाइल से। आईईएमआई नंबर से पुलिस को इसकी जानकारी मिल रही है। इसी आधार पर पुलिस उसके तीन शरणदाताओं के घर तक पहुंची। तीनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed