{"_id":"5fa304b1ec99de5c8e64e166","slug":"accused-of-saffron-coloring-on-mausoleums-sent-to-jail-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मजारों पर भगवा रंग पोतने के आरोपियों को जेल भेजा, सीसीटीवी से हुई थी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मजारों पर भगवा रंग पोतने के आरोपियों को जेल भेजा, सीसीटीवी से हुई थी पहचान
Thu, 05 Nov 2020 11:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
शहर की तीन मजारों पर भगवा रंग पोतने और शमसाबाद में हनुमान चालीसा का पाठ करने के आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ये शुभम पंडित, बालकिशन और अजय तोमर हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया। शुभम और बालकिशन को भगवा रंग पोतने और अजय तोमर को हनुमान चालीसा का पाठ करने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों की पहचान सीसीटीवी फुटेज की मदद से की।
विज्ञापन
सर्विलांस की जरिये लोकेशन लेकर इन्हें पकड़ा जा सका। सोमवार रात आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड स्थित मजार के एक हिस्से पर भगवा रंग कर दिया गया था। बिजलीघर स्थित मजार और ताजगंज क्षेत्र में भी मजार पर भी भगवा रंग किया गया था। इस मामले में थाना लोहामंडी, रकाबगंज और ताजगंज में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने बताया कि ताजगंज के गांव बगदा निवासी शुभम पंडित और बरौली अहीर निवासी बालकिशन ने यह खुराफात की थी। लोहामंडी पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
दो आरोपी बोले-हम किसी संगठन से जुड़े नहीं
सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शुभम पंडित बीएससी बायोटेक का छात्र है। उसने पूछताछ में बताया कि मथुरा के मंदिर में नमाज का वीडियो देखा था। इसके बाद ही उसने मजार पर भगवा रंग करने की साजिश रची। सोमवार को स्प्रे आगरा कॉलेज की मजार पर सबसे पहले किया। यहां के बाद बिजलीघर और ताजगंज क्षेत्र की मजार पर किया। बालकिशन उसका दोस्त है। वह दोनों किसी संगठन से नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
तीसरे ने खुद को ट्रस्ट का अध्यक्ष बताया
शमसाबाद में मजार में हनुमान चालीसा का पाठ करने के वीडियो से पुलिस ने आरोपी की पहचान अजय तोमर के रूप में की। वह गांव खेड़ा, नवादा का निवासी है। उसे गांव खेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। शमसाबाद थाना के प्रभारी ने बताया कि आरोपी अजय ने खुद को योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष बताया है। वह गांव कहरई में नाना जंगजीत के यहां रहता है। वह लखनऊ भागने की फिराक में था। उसने बताया कि मथुरा में मस्जिद में नमाज पढ़ने का वीडियो देखकर उसने मजार पर हनुमान चालीसा पढ़ने की साजिश रची। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तार के लिए तीन टीमें बनाईं थीं।