{"_id":"69edd9887c56f6cb330a37f1","slug":"accused-of-running-over-innocent-siblings-sent-to-jail-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चों पर चढ़ा दी थी कार, दादी की गोद में चार साल के मासूम ने तोड़ा था दम; आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चों पर चढ़ा दी थी कार, दादी की गोद में चार साल के मासूम ने तोड़ा था दम; आरोपी को भेजा जेल
Sun, 26 Apr 2026 02:53 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:53 PM IST
सार
परिजन ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। थानाध्यक्ष परिजन के पास पहुंचे। उन्हें लगाई गई धाराएं समझाईं। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
दयालबाग कार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के वीर नगर, दयालबाग में शुक्रवार दोपहर मासूम सगे भाई-बहन पर कार चढ़ा देने के आरोपी पवन कुमार को अदालत ने जेल भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय स्नेहा की तबीयत में सुधार आने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
शुक्रवार दोपहर वीर नगर में दादी बैकुंठी के साथ खोखे पर बैठे चार वर्षीय प्रदीप और उसकी बहन छह वर्षीय स्नेहा को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मारी थी। दादी की गोद में ही नर्सरी के छात्र प्रदीप की मौत हो गई थी। गंभीर घायल स्नेहा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। लोगों ने कार चालक बसेरा एन्क्लेव निवासी राहुल कुमार और उसके साथ बैठे दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।

पिता छोटू कुमार की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या समेत गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजन ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। शनिवार सुबह थानाध्यक्ष परिजन के पास पहुंचे। उन्हें लगाई गई धाराएं समझाईं। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
बिना लाइसेंस दौड़ा रहा था कार
पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी पवन अपने जीजा के दोस्त की कार कई दिनों से अपने पास रखे था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, लेकिन वह दिन भर क्षेत्र में कार से फर्राटा भरता था। पुलिस ने प्राथमिकी में इन बातों को भी शामिल किया है।