{"_id":"63fe11425aa482b153055646","slug":"accused-of-raping-with-teenager-arrested-in-mainpuri-abducted-and-carried-out-crime-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, अगवा कर वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, अगवा कर वारदात को दिया था अंजाम
Tue, 28 Feb 2023 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:05 PM IST
सार
मैनपुरी जिले में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरी को अगवा करके वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को अदालत में पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक किशोरी को कुछ दिन पहले कन्नौज जिले के नगला परान गांव निवासी राहुल सिंह अगवा कर ले गया था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
आरोपी को भेजा गया जेल
इसके बाद पुलिस ने किशोरी को ढूंढने के बाद मेडिकल कराया व न्यायालय में बयान दर्ज कराए। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राहुल को हुसैनपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन