फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of raping girl arrested in 24 hours

बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Sun, 06 Nov 2022 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping girl arrested in 24 hours
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि उसने लालच देकर बालिका को अगवा किया। इसके बाद खेत में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी युवक अंकित एटा जिले के नगरिया थाना क्षेत्र के नया गांव का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि जिस समय उसने बच्ची लालच देकर अगवा किया, वह बच्चों के संग खेल रही थी। आरोपी बालिका को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब बालिका लहूलुहान हो गई, तो वह डर गया और वहां से फरार हो गया। बालिका रोती-बिलखती घर पहुंची। बच्ची की दशा देख परिजन अवाक हो गए। बाद में बच्ची ने उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इस दौरान थाने पहुंचकर पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म और पोस्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को भरगैन रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार दिवाकर ने बताया घटना की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। जल्द ही चार्टशीट दाखिल कर आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed