फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of raping by drinking intoxicants in cold drink agra crime news

Agra News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप,  हाइवे किनारे पड़ी मिली महिला

Fri, 02 Sep 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का आरोपियों से पूर्व में जमीन का विवाद चल रहा है। फिरोजाबाद के थाना दक्षिण में 30 अगस्त को छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
Accused of raping by drinking intoxicants in cold drink agra crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में फिरोजाबाद की रहने वाली महिला को गाड़ी में बैठाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता को आरोपी हाइवे स्थित बुढ़िया के ताल पर छोड़कर भाग गए। पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बुढ़िया के ताल पर सड़क किनारे बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला बेहोश मिली। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया और परिजन को जानकारी दी। पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर दी। इसके मुताबिक 31 अगस्त को उनकी 30 वर्षीय पत्नी रात में जागरण सुनने जा रही थीं। आरोप है कि रामू व विमल ने महिला को गाड़ी में बैठा लिया। पत्नी के अलावा गाड़ी में नरेन्द्र व राजन निवासी झलकारी नगर व लवकुश भी थे। 
विज्ञापन


महिला को नरेन्द्र व राजन ने कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सुबह महिला बुढ़िया के ताल के पास अचेत पड़ी मिली। पति ने दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पीड़ित का प्लॉट को लेकर विवाद भी है।  प्रशक्षु पीपीएस अधिकारी सैय्यद अबीर अहमद ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर पांच आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जुटा रही साक्ष्य 

थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का आरोपियों से पूर्व में जमीन का विवाद चल रहा है। फिरोजाबाद के थाना दक्षिण में 30 अगस्त को आरोपी विमल कुमार, रामू और लवकुश के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। थाना दक्षिण में भी 14 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed