फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of raping a teenager committed suicide by consuming poison

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ने जहर खाकर दी जान

Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a teenager committed suicide by consuming poison
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक गांव के किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म के आरोपी युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

युवक दीपू ने 22 मार्च को गांव की ही एक किशोरी को अगवा कर लिया। इसके बाद किशोरी को गांव के ही संतोष के घर पर ले जाया गया। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपने घर पहुंचकर अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। इस जानकारी के बाद परिजन में आक्रोश फैल गया। परिजन ने एक आरोपी संतोष को पकड़ लिया। इसके बाद थाने पहुंचकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपू, उसके भाई सीटू एवं संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके 161 के तहत बयान दर्ज कराए। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। आरोपी दीपू ने जहर खा लिया। वह दरियावगंज स्टेशन के समीप पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। उसका शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद का कहना है कि युवक ने किशोरी को अगवा करने के बाद दुष्कर्म किया था। उसने जहर खाकर जान दे दी।

युवक ने कार्रवाई के डर से जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी कर ली है। युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed