{"_id":"67a51a1ea036334beb05cfa6","slug":"accused-of-putting-fake-certificate-arrested-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-127529-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस आरक्षी भर्ती में अभ्यर्थी लाया था स्वतंत्रता सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाणपत्र, ऐसे दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस आरक्षी भर्ती में अभ्यर्थी लाया था स्वतंत्रता सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाणपत्र, ऐसे दबोचा गया
Fri, 07 Feb 2025 02:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:20 PM IST
सार
पुलिस भर्ती के लिए एक अभ्यर्थी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाणपत्र ले आया। चेकिंग के दौरान वो पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज में पुलिस आरक्षी भर्ती में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित का फर्जी प्रमाणपत्र लगाने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब दो आरोपी पुलिस से की पहुंच से दूर हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता एवं शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान 31 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के फर्जी प्रमाण पत्र का मामला सामने आया था। सात अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। पुलिस ने इनमें से चार आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था। अब एक और आरोपी मोहित चौधरी, निवासी विसारा, गभाना, अलीगढ़, को सोरोंजी पुलिस ने मेला ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया। अब तक पांच आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए है।
आरोपी सतेंद्र चौधरी, निवासी गोरई, इग्लास, अलीगढ, रिंकू निवासी गांव मालब, टप्पल, अलीगढ, अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए हैं । इसके साथ ही प्रमाणपत्र तैयार करने वाले भी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।