फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of murderous attack and rape attempt on teenager did not get bail

Agra News: किशोरी पर जानलेवा हमले एवं दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Thu, 15 Jun 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack and rape attempt on teenager did not get bail
कासगंज। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट के न्यायालय ने किशोरी पर जानलेवा हमला एवं दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी युवक की जमानत नहीं दी। उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 19 फरवरी 2023 को अपने घर पर खाना बना रही थी। इसी बीच गांव का ही युवक गोपाल चाकू लेकर घर में घुस आया ओर किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर बालों से पकड़कर उसे जमीन पर पटक कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसकी चीख सुनकर उसके पिता व गांव के लोग आ गए तो उसने किशोरी को चाकू मार दिया। इसके साथ ही युवक के परिवार के प्रेमपाल, रामपाल, श्रीपाल सिंह, श्यामपाल व राधे अपने हाथों मे लाठी डंडा फरसा आदि से उसके पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। मामले की प्राथमिकी आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी गाेपाल ने अपनी जमानत के लिए अर्जी डाली। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक संजीव दरक ने की। उन्होंने जमानत का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed