फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of murder of former head, Kurawali road blocked

Agra News: पूर्व प्रधान की हत्या का आरोप, कुरावली रोड किया जाम

Sun, 26 May 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder of former head, Kurawali road blocked
कुरावली।
विज्ञापन



नगला ऊसर के एक पूर्व प्रधान का शव शुक्रवार की रात जीटी रोड पर सिरसा मोड़ पर पड़ा मिला। परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आक्रोशित परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव कुरावली रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला।
थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊसर निवासी पूर्व प्रधान खेतपाल सिंह शुक्रवार शाम को घर पर थे। तभी परिचित व्यक्ति घर पर आया था। कुछ बातचीत के बाद दोनों साथ चले गए थे। देर रात तक पूर्व प्रधान घर नहीं लौटे तो परिजन तलाश की। इस बीच सूचना मिली कि खेतपाल का शव सर्विस रोड सिरसा मोड़ के पास पड़ा है। सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। इस बीच स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक के परिजन ने घर से बुलाकर ले जाने वाले परिचित पर शक जाहिर करते हुए पूर्व प्रधान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जिस कारण परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। लेकिन परिजन शव को घर ले जाने की बजाय मैनपुरी कुरावली मार्ग पर पहुंच गए और शव मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। मृतक के परिजन व ग्रामीण नामजद लोगों पर पूर्व प्रधान की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर सीओ कुरावली संजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जाम लगाए परिजन व ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए समझाया। मृतक परिजन का कहना था कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा, तब तक वह लोग न तो शव उठाएंगे न हीं जाम खोलेंगे। सीओ ने आश्वासन दिया कि तहरीर के आधार पर उनका मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर करीब एक घंटे से लगे जाम को खोला। परिजन शव को लेकर गांव नगला ऊसर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्ग पर थम गए वाहनों के पहिए
मैनपुरी कुरावली मार्ग पर दिनभर बडे़ और छोटे वाहनों की आवाजाही होती रहती है। कुरावली, एटा, अलीगढ़ और दिल्ली तक जाने वाले मार्ग दिन भर काफी व्यस्त रहता है। जाम लगने के कारण मार्ग के दोनों ओर कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज धूप और गर्मी के बीच वाहनों में फंसे लोग परेशान नजर आए। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।



पूर्व प्रधान की मौत किस कारण से हुई है, इसको लेकर सभी तथ्याें पर गंभीरता के साथ जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - संजय वर्मा, सीओ कुरावली




प्रधान सहित पांच के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज

नगला ऊसर निवासी पूर्व प्रधान की संदिग्ध मौत के मामले में भाई की ओर से गांव के प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजन ने शहर में कुरावली रोड पर जाम लगाया था। इसके बाद कुरावली पहुंच कर परिजन ने करीब एक घंटा जाम लगाकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आनन फानन पुलिस ने मृतक खेतपाल के भाई शेषपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। शेषपाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम गांव के ही भूप सिंह ने भाई को फोन कर जरूरी काम से जुन्हैसा रोड पर बुलाया था। वह लोग भी भाई के पीछे गए थे। वहां देखा कि उन लोगों में बात हो रही थी। तभी स्कार्पियो से गांव के प्रधान सुभाष चंद्र, उनका लड़का विशनू, गांव के नरेंद्र और दिनेश प्रधान निवासी नानामऊ उतरे। इन लोगों ने भाई खेतपाल का गला दबाया और गाड़ी में डाल कर ले गए। हत्या करने के बाद हादसा दिखाने के लिए शव को फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed