{"_id":"6741db79941510640b0ad55b","slug":"accused-of-making-truck-driver-husband-disappear-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127641-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक चालक पति को गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक चालक पति को गायब करने का आरोप
Sat, 23 Nov 2024 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक पति को गायब करने का आरोप
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ का रहने वाला एक ट्रक चालक लापता हो गया। उसका फोन भी बंद आ रहा है। पत्नी ने गांव के रही वाले युवक पर पति को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी शहनाज ने तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि पत बजरुददीन अली गांव निवासी एक युवक के साथ 7 नवंबर को दिल्ली ट्रक चलाने के लिए गए थे। वहां युवक का पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बीते कुछ दिनों से पति का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। पति से किसी भी तरह से संपर्क नहीं हो सका है। अब युवक गांव आ चुका है लेकिन पति का कोई पता नहीं है। जब पति के बारे में पूछा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। पति ने युवक को 70 हजार रुपये उधार दे रखे हैं। पति की जान को खतरा बताते हुए महिला ने पुलिस से पति को खोजे जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद