फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of making rape video arrested

Agra News: किशोरी के दुष्कर्म का बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 20 Jan 2023 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of making rape video arrested
सहावर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो आरोपी के दो दोस्तों ने बनाया था। मामले में किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें दुष्कर्म करने के आरोपी के साथ साथ वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपियों को नामजद किया गया था। पुलिस ने वीडियो बनाने के मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

सहावर क्षेत्र के एक गांव में बीते 16 जनवरी को एक किशोरी शौच के लिए गई थी। तभी घात लगाए गांव निवासी प्रवेश ने किशोरी को पकड़ लिया और सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दो साथियों हरीओम और सूबेक ने वीडियो बनाया था। किशोर के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। किशोरी के बताने पर उसकी मां उसे लेकर थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव के पास से ही वीडियो बनाने वाले सुबेक को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। कोतवाली प्रभारी सिद्वार्थ तोमर ने बताया कि मामले एक आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed