Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of life-threatening attack leads police astray in the ravines

UP: जानलेवा हमले के आरोपी ने पुलिस को बीहड़ में भटकाया, नहीं मिली पिस्टल; कांग्रेस नेता पर चलाई थी गोली

Thu, 26 Mar 2026 11:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Mar 2026 11:59 PM IST
सार

पुलिस ने पिस्टल बरामदगी के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे चंबल के बीहड़ों और संभावित ठिकानों पर लेकर गई, लेकिन आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा और पुलिस को गुमराह करता रहा। अंततः रिमांड की अवधि समाप्त हो गई और पुलिस खाली हाथ लौट आई।
 

विज्ञापन
Accused of life-threatening attack leads police astray in the ravines
Police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बासौनी थाना क्षेत्र के उमरैठा गांव में कांग्रेस नेता और उनके भाई पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी सतानंद उर्फ बबलू ने पुलिस को जमकर छकाया। वारदात में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी के लिए पुलिस को कोर्ट से 8 घंटे की रिमांड मिली थी, लेकिन शातिर आरोपी ने चंबल के बीहड़ों में पुलिस को गोल-गोल घुमाकर समय काट दिया और पिस्टल बरामद नहीं हो सकी।
विज्ञापन


विगत 28 अक्टूबर की रात उमरैठा गांव में एक शादी समारोह से लौटते समय कांग्रेस नेता उमाशंकर उपाध्याय और उनके बड़े भाई शिवशंकर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस हमले में उमाशंकर के कंधे और शिवशंकर के जबड़े व पेट में गोलियां लगी थीं। हमले का कारण जमीन की प्राथमिकी में की जा रही पैरवी को बताया गया था। प्रभारी निरीक्षक बासौनी ने बताया कि पिस्टल की बरामदगी के लिए अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी मदद का सहारा लिया जा रहा है। आरोपी को वापस जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कुर्की के नोटिस पर किया था कोर्ट में सरेंडर
आरोपी सतानंद उर्फ बबलू ने कुर्की का नोटिस चस्पा होने के बाद कोर्ट में सरेंडर किया था। बासौनी पुलिस ने पिस्टल बरामदगी के लिए उसे रिमांड पर लिया। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे चंबल के बीहड़ों और संभावित ठिकानों पर लेकर गई, लेकिन आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा और पुलिस को गुमराह करता रहा। अंततः रिमांड की अवधि समाप्त हो गई और पुलिस खाली हाथ लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की गिरफ्तारियां
इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस अब तक कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 10 नवंबर को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रामलखन उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। 28 नवंबर को 25-25 हजार के इनामी रामप्रीत और विनोद गुर्जर को मुठभेड़ में दबोचा। 16 जनवरी को रामयश उर्फ करू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed