फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of killing the daughter and disappearing the dead body

Agra News: पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Sat, 12 Aug 2023 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing the daughter and disappearing the dead body
पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नादऊ में एक विवाहिता को ससुराजलीजन ने गायब कर दिया है। पीड़ित पिता ने एसपी से गुहार लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी को मारकर शव गायब कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस तेजी के साथ जांच में जुट गई है।


दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव भागपुर निवासी हरविलास सिंह ने एसपी को बताया कि पुत्री जसोदा की शादी क्षेत्र के गांव नादऊ निवासी सतेंद्र उर्फ जीतू के साथ की है। पुत्री के एक पुत्र और एक पुत्री है। दामाद शराब पीने का आदी है और आए दिन पुत्री को मारता पीटता आ रहा है। 27 जुलाई को उसे सूचना दी गई कि तुम्हारी पुत्री कहीं चली गई है। वह पुत्री की ससुराल गए लेकिन वहां बेटी से मिलाने के नाम पर सिर्फ बहानेबाजी की गई। उसे पता चला कि ससुरालीजन ने पुत्री की हत्या करने के बाद शव गायब कर दिया है। जब वह थाने में शिकायत दर्ज कराने गया तो वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। एक बार पुलिस ने दामाद को पकड़ा भी लेकिन फिर छोड़ दिया। अब ससुरालीजन फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed