फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   wheel hit head of young man who fell from trolley and died

UP: दर्दनाक हादसा...युवक के सिर पर से गुजर गया ट्रैक्टर-ट्राॅली का पहिया, मंजर देख कांप गई रूह; लगा दिया जाम

Thu, 29 May 2025 08:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 29 May 2025 08:18 PM IST
सार

ड्यूटी छूटने के बाद एक ट्रैक्टर-ट्राली श्रमिकों को लेकर रसूलपुर की ओर जा रहा था। तभी ओवरब्रिज के ऊपर ट्रैक्टर में झटका लगने से तालिब नीचे गिर गया। उसकी माैके पर ही माैत हो गई।

विज्ञापन
wheel hit head of young man who fell from trolley and died
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में हाईवे पर बृहस्पतिवार को फैक्टरी से ड्यूटी छूटने के बाद 20 से अधिक श्रमिकों को ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान झटका लगने से एक श्रमिक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। उसके सिर के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य श्रमिकों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के कश्मीरी गेट निवासी तालिब (22) दक्षिण क्षेत्र स्थित मुकेश ग्लास फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार को ड्यूटी छूटने के बाद एक ट्रैक्टर-ट्राली श्रमिकों को लेकर रसूलपुर की ओर जा रहा था। तभी ओवरब्रिज के ऊपर ट्रैक्टर में झटका लगने से तालिब नीचे गिर गया। उसके सिर के ऊपर से ट्रैक्टर- ट्रॉली का पहिया गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


भयानक मंजर देख लोग कांप गए। ट्राॅली में बैठे अन्य श्रमिकों ने हाइवे को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरने से श्रमिक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed