{"_id":"65d899e623ecf0afa50e6468","slug":"accused-of-deadly-attack-on-village-head-and-colleagues-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113213-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्राम प्रधान और साथियों पर जानलेवा हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्राम प्रधान और साथियों पर जानलेवा हमले का आरोप
Fri, 23 Feb 2024 06:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और साथियों पर जानलेवा हमले का आरोप
गांव परशुरामपुर में हुई थी घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आई टीम के सामने ही प्रधान और साथियों ने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया। पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर निवासी रोहित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि ग्राम प्रधान कुलदीप के कराए गए कार्याें के संबंध में जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। 17 फरवरी को शिकायत पर जांच करने के लिए टीम वहां पहुंची और फोन कर उसे भी मौके पर बुलाया। तभी वहां मौजूद ग्राम प्रधान कुलदीप उसके साथी गौरव, श्याम ने घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। गला दबाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जब वह बच कर भागा तो गौर ने जान से मारने की नीयत से तमंचा से फायर कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान और साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।