फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused misdeed with teenager who went to the toilet

Mainpuri crime: काफी देर बाद घर लौटी शौच के लिए गई बेटी, हालत देख सदमे में आए परिजन

Sat, 04 Feb 2023 07:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 07:51 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
accused misdeed with teenager who went to the toilet
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। वारदात के बाद वह फरार हो गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की रात को खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी रास्ते में भोगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी झल्लू लाल ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। 
विज्ञापन


उधर काफी देर तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता सताने लगी। इसी दौरान बेटी बदहवास हालत में घर लौटी तो परिजनों के होश उड़ गए। बेटी ने आपबीती सुनाई। बताया गया है कि आरोपी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed