फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused beat up sisters in middle of road In Agra also attacked mother who came to rescue them

UP: रंगबाजी में बीच सड़क सगी बहनों को पीटा, बचाने आई मां पर भी आजमाए हाथ; फायरिंग करते हुए फरार

Sat, 13 Jul 2024 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 04:32 PM IST
सार

आरोपियों ने रंगबाजी में बीच सड़क सगी बहनों को पीटा। बचाने आई मां पर भी हमला किया। इससे वह घायल हो गई। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 

विज्ञापन
accused beat up sisters in middle of road In Agra also attacked mother who came to rescue them
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के महावीर नगर (ट्रांस यमुना) में शुक्रवार की रात युवकों ने दो बहनों से मारपीट की। उन्हें बचाने आई मां को भी पीटा। सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गईं। मारपीट का वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया गया। आरोपी फायरिंग कर भाग निकले। पुलिस ने देर रात तहरीर ली। हालांकि केस दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन


महावीर नगर निवासी युवक एक पार्टी से घर लौट रहा था। रास्ते में तीन युवक मिले। आरोप है कि तीनों ने युवक को पीट दिया। भाई को पिटता देख चचेरी बहनें आ गईं। युवकों ने दोनों बहनों को पीटा। कपड़े फाड़ दिए। एक युवती की मां बचाने पहुंची तो उन्हें भी घायल कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने के बाद दो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना के बाद लोग जुट गए। पीड़ित ने तहरीर दी। छेड़छाड़, मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि 22 अप्रैल को भी युवकों ने मारपीट की थी। विरोध पर घर में घुसकर हमला बोला था। इस मामले में थाने में तहरीर दी थी। मगर, समझौता हो गया था। अब फिर से समझौते का दबाव डाला जा रहा है।


एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग का आरोप है। मगर, फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed