{"_id":"5f3a224f089db46edd27f161","slug":"accused-arrested-in-bhind-escaped-from-temporaray-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई जेल से फरार आरोपी नाटकीय अंदाज में भिंड में पकड़ा, बहन ने किया था बचाने में सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई जेल से फरार आरोपी नाटकीय अंदाज में भिंड में पकड़ा, बहन ने किया था बचाने में सहयोग
Tue, 18 Aug 2020 09:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:41 AM IST
सार
- कोतवाली भिंड में चाकू सहित गिरफ्तार
- शौचालय की दीवार फांदकर भागा था आरोपी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरीपर्वत स्थित अस्थायी जेल से भागे चोरी के आरोपी संक्रमित रवि सिकरवार को भिंड में चाकू रखने के आरोप में पकड़ा गया है। जिस भिंड थाने से उसे जेल भेज दिया, उसमें रवि के गांव का एक सिपाही तैनात है। गिरफ्तारी पर सवाल उठ रहे हैं। हरीपर्वत थाना पुलिस अब उसे बी वारंट पर रिमांड पर लेकर आएगी। गिरफ्तारी की जांच कराई जाएगी।
रवि सिकरवार फिलहाल खंदौली के गांव नंदलाल पुर में रहता है। लेकिन मूल रूप से अछनेरा का है। यहीं का एक सिपाही भिंड थाना में तैनात है। रवि को चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। हरीपर्वत थाना के सामने क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में अस्थायी जेल से वह 10 अगस्त को शौचालय के पास की दीवार फांदकर फरार हो गया था।
वह कोरोना संक्रमित था। इस कारण आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। 14 अगस्त को पुलिस ने उसके घर दबिश दी थी। तब उसकी बहन विमलेश ने भगा दिया था। पुलिस ने विमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य रिश्तेदारियों में दबिश दी जा रही थी।

Trending Videos
गिरफ्तारी कैसे हुई, जांच होगी : इंस्पेक्टर
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि रवि 15 अगस्त को भिंड देहात थाना क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के पास राह चलते हुए पकड़ा गया। उसके पास से एक चाकू बरामद बताया गया है। उसे जेल भेज दिया। उसकी गिरफ्तारी नाटकीय अंदाज में हुई है। उसका परिचित सिपाही भिंड देहात कोतवाली में तैनात है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर भी जांच कराई जा रही है।
पूछताछ का ब्योरा मांगा
इंस्पेक्टर ने बताया कि रवि संक्रमित है। फरार रहने के दौरान परिवार और ससुराल में गया। दोनों जगह के लोग क्वारंटीन करा दिए गए। अब भिंड पुलिस ने उससे जो पूछताछ की है, उसकी जानकारी मांगी है ताकि यह पता चल सके कि वह और कहां-कहां गया। उसके संपर्क में आए लोग क्वारंटीन कराए जाएंगे।