फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused arrested for taking away girl and sister

Agra News: युवती और बहन को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Nov 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for taking away girl and sister
युवती और बहन को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पीड़िताएं भी पुलिस ने ढूंढ निकाली, कराया मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी और उसकी बहन को ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सगी बहनों को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला और शनिवार को मेडिकल कराया। पुलिस अब न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी।

एक गांव निवासी एक महिला ने 23 अक्तूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री व एक नाबालिग पुत्री को शेरा ठाकुर और विशाल पंडित अपने साथ ले गए हैं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं लग पा रहा है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने शनिवार को एक सूचना पर युवती और नाबालिग बहन को हरचंदपुर तिराहा से ढूंढ निकाला। दोनों को मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने एक आरोपी विशाल पंड़ित को भी गिरफ्तार किया। चालान करने के बाद उसे जेल भेजा गया। पुलिस अब युवती व अगवा किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी। इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed