फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused arrested for demanding Rs 1 lakh from girl

Agra News: युवती से एक लाख रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2023 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding Rs 1 lakh from girl
युवती से एक लाख रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो वायरल करने की दी थी धमकी, पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने युवती को ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की मांग भी की थी। ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती ने 8 नवंबर को शिकायत दी थी। पुलिस को बताया कि जब वह नाबालिग थी तो गांव छिनकौरा निवासी विनय यादव के साथ कोचिंग पढ़ने जाती थी। उसे दोस्त मानकर वह उससे बातचीत करने लगी थी। नासमझी में वह उसकी बातों में आ गई। इसका फायदा उठा कर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ली थीं। जानकारी के बाद आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपी उसे फोन धमकाने लगा। कहा कि आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। चार नवंबर को उसे बाजार में रोक कर एक लाख रुपये की मांग की थी। उसे गोली मारने की धमकी दी थी। मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी विनय यादव को पडुआ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed