{"_id":"69470fc115e4827831027298","slug":"accused-arrested-for-cheating-rs-630-lakh-in-the-name-of-army-recruitment-agra-news-c-25-1-agr1008-945830-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सेना में भर्ती के नाम पर 6.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सेना में भर्ती के नाम पर 6.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
6.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी में गिरफ्तार भदरौली का सचिन
बाह। आर्मी में भर्ती के नाम पर 6.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी भदरौली के सचिन को बाह पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
खेड़ा देवीदास गांव के विवेक कुमार ने 16 मार्च को बाह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि भदरौली के सचिन ने उसे खेल काेटे में आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये हड़प लिए गए थे। 17 मई 2023 को नासिक में मेडिकल के लिए भेजा था। 23 मई 2023 को उसे 6.30 लाख रुपये लिए थे। 25 मई 2023 को फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया था। नियुक्तिपत्र के आधार पर आर्टिलरी ट्रेनिंग सेंटर नासिक गया था। जहां पर दूसरे लड़कों के साथ सैनिक विश्राम गृह में रखा गया था। ट्रेनिंग के 20-25 दिन बाद उन्होंने सत्यापन के लिए बाह थाने भेज दिया था। थाने पहुंचने पर पता चला कि खेल कोटा से आर्मी भर्ती से संबंधित कोई दस्तावेज थाने में नहीं आया है, तब शक हुआ कि आर्मी भर्ती के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। सचिन से रुपये वापस लेने भदरौली स्थित उसके घर पर पहुंचा। उसने रुपये देने से साफ मना कर दिया। दोबारा से रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि आर्मी में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।