फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accusations of making obscene videos and sexual exploitation turned out to be false

UP: युवक को फंसाने के लिए इस हद तक गिर गई महिला...पुलिस से की यौन शोषण की शिकायत, जांच में खुल गया राज

Fri, 09 Aug 2024 01:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 09 Aug 2024 01:15 PM IST
सार

एक युवक को फंसाने के लिए महिला ने पुलिस से झूठी शिकायत की। पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। इतना ही नहीं  यौन शोषण भी किया। लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया। 

विज्ञापन
Accusations of making obscene videos and sexual exploitation turned out to be false
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती, होटल ले जाकर अश्लील वीडियो बनान और यौन शोषण के आरोप पुलिस जांच में झूठे निकले। वहीं महिला ने भी थाने जाकर स्वीकार किया कि उसने किसी के बहकावे में आकर झूठी शिकायत की थी। महिला ने कहा कि इस मामले में अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
विज्ञापन


इटावा जिले के एक गांव निवासी एक युवती ने बुधवार को सीओ करहल संतोष कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर कुछ समय पहले करहल के गांव कंचनपुर निवासी एक युवक ने मैसेज किया था। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर बात प्रेम संबंध में तब्दील हो गया था। एक दिन उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया गया और आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फिर एक साल तक साथ रख कर यौन शोषण किया।
विज्ञापन


वह लगातार शादी करने का वादा करता रहा लेकिन इंकार कर रहा है। शिकायत पर जब जांच की गई तो महिला के आरोप सहीं नहीं पाए गए। बृहस्पतिवार को महिला ने थाने पहुंच कर स्वीकार किया कि उसने किसी के बहकावे में आकर झूठी शिकायत दी थी। कहा कि अब वह शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती। महिला शिकायत वापस लेने के बाद अपने घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed