Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accurate weather information will be available soon

Agra News: जल्द मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

Sat, 22 Mar 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accurate weather information will be available soon
कासगंज। जिले के लोगों को जल्द ही मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। जिले में स्वचलित मौसम स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। सही जानकारी मिलने से किसानों को भी लाभ मिलेगा। मौसम सेवाओं के आधुनिकीकरण योजनांतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दो साल पहले 27 जनपदों में स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्लूएस) स्थापित करने के लिए बनाई गई योजना में जिले को भी शामिल किया था। जिला कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा में इसको स्थापित करने का काम पूरा कर लिया गया है। इससे अब जनपद के मौसम से संबंधित वर्षा, तापमान, आर्द्रता आदि के सटीक आंकड़े मिल सकेंगे। अभी तक मौसम के संबंध में जानकारी करने के लिए मौसम से संबंधित वेब साइटों पर निर्भर रहना होता है।जनपद के मौसम के आंकड़ों की जानकारी होने पर किसानों को भी लाभ मिलेगा। फसलों की बुवाई के समय कितना तापमान, आर्द्रता या फिर बारिश हैं। उसके अनुसार अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की वेरायटी के बीजों की बुवाई के लिए चयन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed