फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accounts in not have 15 million but have just a rupee

खातों में 15 लाख नहीं आया सिर्फ एक रुपया

Sat, 02 Apr 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 02 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
accounts in not have 15 million but have just a rupee
खातों में 15 लाख नहीं आया सिर्फ एक रुपया - फोटो : डेमो पिक
बैंक खाते में एक साल से बैलेंस था ‘जीरो’, लेकिन फरवरी-मार्च के बीच में एकाउंट का बैलेंस हो गया एक रुपया। ऐसा एक दो नहीं, बल्कि 35 हजार से ज्यादा खातों में हुआ तो खाताधारक चौंक गए। खाता खुलवाते वक्त चर्चाएं सुनते रहे कि काले धन की वापसी पर हर एकाउंट में 15 लाख रुपये मिलेंगे, लेकिन यह एक रुपया कहां से आया। बैंक जाकर पूछा तो माजरा समझ आया। दरअसल, जीरो बैलेंस एकाउंट से साख खराब होने और एकाउंट जारी रखने बाध्यता में बैंक मैनेजरों ने ही यह रास्ता चुना। इससे तकनीकी रूप से बैंक एकाउंट चालू भी हो गए और जीरो बैलेंस एकाउंट की संख्या घट गई। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत जिले भर में बैंक खातों को खुलवाया गया। जिले में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बैंक खाते जीरो बैलेंस पर खुले। जो खाते गैस सब्सिडी, वेतन और मनरेगा से जुड़ गए, उनमें तो लेन-देन शुरू हो गया, लेकिन करीब 45 फीसदी खाते यानी करीब 1.60 लाख खातों का बैलेंस जीरो ही रहा। हर छमाही लेन-देन की बाध्यता के बाद भी खातों का बैलेंस जीरो रहा। बैंकों ने अपनी साख और खातों को तकनीकी रूप से चालू रखने के लिए नया रास्ता निकाला। प्राइवेट बैंकों ने तो खाताधारकों से एकाउंट में रुपये जमा करा लिए, लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र की एक दर्जन बैंकों ने एक रुपया जमा कराया।
विज्ञापन


बोरों में भरे रखे हैं ‘रुपये कार्ड’
प्रधानमंत्री जन-धन योजना में बैंक खाता खुलवाने वालों को लेन-देन के लिए मास्टर और वीजा कार्ड की तर्ज पर रुपये कार्ड जारी किया गया था। बैंकों ने लक्ष्य पूरा करने के लिए खाते भी खूब खोले, लेकिन हाल ये है कि 30 फीसदी से ज्यादा जन-धन खाते जीरो बैलेंस पर चल रहे हैं। खाताधारक अपने एकाउंट का रुपये कार्ड लेने तक नहीं आए। डेढ़ साल से ऐसे रुपये कार्ड बैंकों में बोरों में भरकर पड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी में 50 हजार खातों में पहुंचा एक-एक रुपया
जिले में जन-धन योजना के तहत कुल 4,90,450 खाते खोले गए थे। इनमें से लगभग 50 हजार खाते शून्य पर चल रहे थे। इन खातों में खुलवाने के बाद से कोई लेनदेन नहीं हुआ। लीड बैंक मैनेजर वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कंप्यूटर पर बैलेंस शून्य न दिखे, इसके लिए कई बैंकों ने खातेदारों से एक रुपया जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed