{"_id":"69bdc208f7e1cab8cb077b57","slug":"accountant-embezzled-money-by-making-fake-bank-statement-fir-agra-news-c-25-1-agr1034-1014965-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फर्जी बैंक स्टेटमेंट बनाकर एकाउंटेंट ने हड़पी रकम, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फर्जी बैंक स्टेटमेंट बनाकर एकाउंटेंट ने हड़पी रकम, प्राथमिकी
विज्ञापन
आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के एक आरओ फर्म के खाते से एकाउंटेंट ने ही रकम निकाल ली। बैंक के फर्जी स्टेटमेंट भी तैयार कर लिए। फर्म संचालक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
बंसल नगर, ताजगंज निवासी गिरीश चंद ने बताया कि वह हिमालयन इंटरनेशनल फर्म के प्रोपराइटर हैं। आरओ की खरीद-बिक्री करते हैं। फर्म में सती नगर, नरायच निवासी धर्मवीर वर्मा एकाउंटेंट था। डीसीपी को दी तहरीर में उन्होंने एकाउंटेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह 5-6 वर्षों से फर्म में कार्यरत था। गिरीश का आरोप है कि धर्मवीर ने फर्म के खाते से फर्जी तरीके से रकम निकाली। इसके लिए फर्जी बैंक स्टेटमेंट तैयार किए। ऑडिट के दौरान फर्जी स्टेटमेंट का खुलासा हुआ। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।