फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accountant asked for bribe to file fatality report, suspended

Agra News: फौती रिपोर्ट दर्ज करने के लिए लेखपाल ने मांगी रिश्वत, निलंबित

Mon, 17 Mar 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accountant asked for bribe to file fatality report, suspended
घिरोर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के मौक पर जनसुवाई करते डीएम। स्रोतः प्रशासन
मैनपुरी। घिरोर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने एक शिकायत पर कड़ा फैसला लेते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया। नसीरपुर के लेखपाल विक्रम प्रताप सिंह पर फौती यानी मृत्यु संबंधी रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन

डीएम से नगला हरीसिंह निवासी सिंधू कुमार ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि उसके पिता की मृत्यु 2018 में हो गई थी। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी लेखपाल द्वारा फौती दर्ज नहीं की जा रही है। लेखपाल द्वारा गांव में किसी व्यक्ति द्वारा मृतक के पुत्र के बारे में जानकारी न होने संबंधी आपत्ति दर्ज कर तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर करा दिया है। इस पर उन्होंने गांव के प्रधान से मोबाइल पर बात की। प्रधान ने मृतक के पिता के बारे में जानकारी होना बताया। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने भी लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। की शिकायत की, जिस पर उन्होंने मौके पर ही नसीरपुर के लेखपाल विक्रम प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, फौती दर्ज कराने के निर्देश एसडीएम को दिए। कहा कि अविवादित फौती प्राथमिकता पर दर्ज कराकर 13 दिन के भीतर मृतक के वारिसान को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन



लेखपाल अनुराग यादव भी फंसा
डीएम से घिरोर तहसील में ही नगला राजा कोसमा हिनूद निवासी परशुराम ने शिकायत करते हुए कहा कि गाटा संख्या-2661, 2803 असंक्रमणीय से संक्रमणीय करने के लिए विगत कई माह से निरंतर प्रार्थना पत्र दे रहा है। मगर, लेखपाल को रिश्वत की राशि न देने के कारण भूमि को संक्रमणीय नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग यादव को कार्यों में शिथिलता बरतने पर आरोप पत्र निर्गत करने, तत्काल भूमि को संक्रमणीय दर्ज कराने के निर्देश एसडीएम को दिए। डीएम ने कहा कि निर्धारित अवधि 5 वर्ष पूर्ण होने के बाद असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय घोषित किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर विलंब न हो। इसके अलावा डीएम ने घिरोर के दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से आए 36 फरियादियों की शिकायतों को सुना। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना।थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed