फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident on sikandra crossing, 4 injured

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, चार घायल

Wed, 11 Aug 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
accident on sikandra crossing, 4 injured
accident on sikandra crossing, 4 injured
आगरा।
विज्ञापन

सिकंदरा तिराहे पर मंगलवार रात 12:00 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार और ऑटो के बीच टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर लोग जुटे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सब्जी मंडी की ओर से आ रहे ऑटो चालक को तिराहे से कारगिल पेट्रोल पंप की ओर जाना था। चालक ने हाईवे से कारगिल पेट्रोल पंप जाने वाले रास्ते की तरफ ऑटो मोड़ा तभी खंदारी की ओर से आती तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर लग गई। ऑटो में चार लोग सब्जी लेकर आ रहे थे। टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। तिराहे के पास ही चाय की दुकान पर लोग बैठे हुए थे। हादसे के बाद वह आ गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि कार में शास्त्रीपुरम निवासी भानु जुरैल और लॉयर्स कॉलोनी निवासी अभिनव यादव सवार थे। अभिनव पीछे बैठा हुआ था जबकि भानु कार चला रहा था। उनके साथ दो युवतियां भी थीं। अभिनव ने बताया कि भानु के कहने पर वह परिचित युवतियों के साथ उसके घर जा रहा था। तिराहे पर हादसा हो गया। वह सभी सुरक्षित हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed