फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Mathura-Goverdhan Roadmore than half a dozen people injured condition of three is serious

UP: मथुरा-गोवर्धन रोड पर हादसा, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल; तीन की हालत गंभीर

Tue, 05 Nov 2024 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 10:29 AM IST
सार

मथुरा में परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं के टेंपो में लोडिंग गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Accident on Mathura-Goverdhan Roadmore than half a dozen people injured condition of three is serious
मथुरा में सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा गोवर्धन रोड पर लोडिंग गाड़ी ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन महिला श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक मथुरा गोवर्धन रोड स्थित अड़ींग बाईपास पर मथुरा से गोवर्धन जा रहा लोडिंग गाड़ी ने गोवर्धन से सवारियां लेकर आ रहे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसे में गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहीं महिला श्रद्धालु वर्षा, सोनिया, नीतू, डिम्पी, मोनिका निवासीगण दयालबाग आगरा और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन महिला श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर पहुंची अड़ींग चौकी पुलिस द्वारा घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, यहां चिकित्सक द्वारा हालत चिंताजनक देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मथुरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed