फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Temple Crowd Today: One Devotee Died Due To Crowd Pressure

Vrindavan News: बांकेबिहारी मंदिर में होली के दौरान श्रद्धालु की मौत, परिवार के साथ मुंबई से दर्शन करने आया था

Tue, 19 Mar 2024 04:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 04:48 PM IST
सार

Banke Bihari Temple Vrindavan Crowd Today: होली पर बांके बिहारी मंदिर आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। श्रद्धालु मुंबई से 40 सदस्यीय दल के साथ यहां आया था।

 

विज्ञापन
Banke Bihari Temple Crowd Today: One Devotee Died Due To Crowd Pressure
बांके बिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक पर भीड़ के बीच मुंबई के श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वो अचेत होकर गिर पड़ा। पुलिस एंबुलेंस से उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु मुंबई से 40 लोगों के साथ वृंदावन और आसपास के मंदिरों के दर्शन करने आया था।
विज्ञापन


 

 मुंबई के साईं कोलीवाड़ा निवासी 68 वर्षीय सुनील पुत्र किशोरी लाल 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली के अवसर पर दर्शन करने आए थे। श्रद्धालुओं का यह दल लोई बाजार स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरा है। मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ दर्शन करने के लिए सुनील बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद जैसे ही गेट नंबर एक से वे बाहर आए तभी चबूतरे पर अचानक तबीयत खराब हो गई और वह गिर पड़े। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से श्रद्धालु को जिला सैनिक चिकित्सालय लेकर पहुंचीस जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये सूचना मिलते ही सुनील के साथियों में चीत्कार मच गई। सुनील के साथ आईं प्रमिला ने बताया कि 17 मार्च को 40 लोगों का ग्रुप मुंबई से वृंदावन आया था। इस ग्रुप में सुनील पुत्र किशोरी लाल भी आए थे। वे हमारे साथ बांके बिहारी के दर्शन करने गए थे। सुबह करीब 11:00 बजे दर्शन कर जैसे ही मंदिर के गेट नंबर एक से बाहर निकले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। 


 
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें चिकित्सालय लेकर आए हैं जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उनकी पत्नी की मृत्यु छह महीने पहले हो चुकी है। बेटी कशिश अमेरिका में है और बेटा जयदीप मांगो मुंबई में है।

 

मामले में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बचाया कि श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मुंबई से परिवार के साथ मथुरा दर्शन करने आया था। वह मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। तबीयत खराब होते तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर कुछ गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। श्रद्धालु की दम घुटने से मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed