फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Highway at Datia Cut One Dead Four Injured

हाईवे पर हादसाः श्रद्धालुओं से भरी ईको गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

Fri, 10 Jan 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jan 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accident on Highway at Datia Cut One Dead Four Injured
demo pic
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर दतिया मोड़ के पास बुधवार की देर रात को श्रद्धालुओं से भरी ईको गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


 मुरैना-सवाई माधोपुर से ईको गाड़ी 11 सवारियां भरकर गोवर्धन के लिए चली। सभी लोग गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा देने जा रहे थे। जब गाड़ी गांव दतिया मोड़ के पास पहुंची तभी बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे ईको सवार लोगों की चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गोवर्धन चौराहे पर सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया है। गाड़ी का चालक भाग गया, जबकि इसमें सवार चार अन्य भी बिना इलाज कराए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जगदंबा सिंह ने बताया कि मृतक हीरालाल शर्मा (48) पुत्र रघुवीर शर्मा निवासी गांव बरवई, अंबा (मुरैना) है, जबकि घायल हुए जगमोहन पुत्र भरतलाल मीणा, कलाराम पुत्र हरिकिशन निवासीगण गांव टोडा, बामनवास(सवाई माधोपुर), लाखन सिंह कुशवाहा पुत्र पंचम सिंह निवासी बिजौलीपुरा, माता बसैया(मुरैना), जिलेदार गुर्जर पुत्र हेम सिंह और आशीष पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मुरैना हैं। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed