फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident on Agra-Gwalior National Highway truck started burning as soon as collision driver burnt alive

UP: आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, टक्कर लगते ही जलने लगा डंपर; जिंदा जल गया ड्राइवर

Tue, 08 Apr 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 09:43 AM IST
सार

आगरा के सैंया क्षेत्र में टक्कर लगने के बाद डंपर में आग लग गई। ड्राइवर जब तक खुद को बचा पाता, तब तक आग ने उसे चपेट में ले लिया। ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
accident on Agra-Gwalior National Highway truck started burning as soon as collision driver burnt alive
ट्रक में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। ग्वालियर हाईवे से आगरा की ओर आ रहे डंपर (लोडिंग वाहन) सैंया में बिजलीघर के सामने आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसा। तेज धमाके के साथ डंपर का सिलिंडर फटने से आग लग गई। लपटों ने कुछ ही देर में पूरे डंपर को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ने कूदकर जान बचा ली लेकिन अपने फुफेरे भाई को नहीं बचा सका। वह डंपर से नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। हादसे के बाद एक घंटे से अधिक समय तक रास्ते पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


धौलपुर के मनिया के गांव महूरी निवासी लोकेंद्र शर्मा गांव से डंपर को लेकर आगरा आ रहा था। केबिन में उसके साथ बुआ का बेटा निशांत (17) भी बैठा हुआ था। सुबह करीब 5 बजे सैंया बिजलीघर के पास अचानक डंपर सामने खड़े कंटेनर में जा घुसा। टक्कर लगने से तेज धमाका हुआ और डंपर के एसी सिलिंडर के फटने से उसमें लपटें उठने लगीं। लपटों के तेज होने पर लोकेंद्र किसी तरह डंपर से कूद पड़ा, लेकिन निशांत अंदर ही रह गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। मगर तब तक डंपर पूरी तरह लपटों में घिर चुका था।
विज्ञापन






 

सूचना मिलने पर सैंया थाने के इंस्पेक्टर और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आधा घंटे में दमकलकर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक डंपर के केबिन में फंसे निशांत की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर डंपर चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
कई किलोमीटर तक लगा जाम, लोग परेशान


 
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों ओर का यातायात जहां का तहां थम गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान दोनों ओर लंबा जाम लग गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। पुलिस ने एक घंटे बाद यातायात को सुचारु कर सकी।

भाई के साथ घूमने निकला था निशांत
डंपर चालक लोकेंद्र भी घटना में झुलसे हैं। परिजन ने बताया कि लोकेंद्र के परिवार का ही डंपर है। वह माल लेने आगरा आ रहा था। बुआ का लड़का निशांत भी गांव में रहता था। वह 12वीं का छात्र था। उसके पिता महेंद्र किसान हैं। निशांत का एक छोटा भाई अमन है। निशांत अकसर ही लोकेंद्र के साथ गाड़ी में बैठकर चला जाता था। मंगलवार की सुबह भी जिद करके गया था। परिजन का कहना था कि क्या पता था, निशांत अब कभी लौटकर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed