फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Agra Expressway Two friends driving Activa on wrong side death

आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: रॉन्ग साइड पर एक्टिवा दौड़ा रहे थे दो दोस्त, सामने से आई मौत; दोनों की गई जान

Sun, 10 Sep 2023 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 01:36 PM IST
सार

आगरा एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड पर एक्टिवा दौड़ाने की कीमत दो दोस्तों को जान देकर चुकानी पड़ी। अज्ञात वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Accident on Agra Expressway Two friends driving Activa on wrong side death
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बरौली अहीर के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब राहगीरों ने युवकों को खून से लथपथ पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


थाना ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले आवेश खान पुत्र तसलीम खान और सहराज खान पुत्र अबरार खान शनिवार की रात को एक्टिवा लेकर निकले थे। बताया गया है कि दोनों दोस्त एक्टिवा से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लखनऊ की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसा रात करीब 12.30 बजे हुआ। एक्टिवा रॉन्ग साइड पर दौड़ रही थी। उसी दौरान लखनऊ से आगरा आने वाले किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष बमरौली कटारा विकास राणा और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। युवकों की लाशों को देख उनमें चीख पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed