फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident news,kasganj accident

कछला पुल पर बाइक को रौंद गया वाहन, दो सगे भाइयों की मौत

Wed, 16 Jun 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
accident news,kasganj accident
सोरों(कासगंज)। क्षेत्र के गांव कम्पुर निवासी दो सगे भाइयों को कासगंज-बरेली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे दोनों भाइयों की मौत हो गई। हादसा कछला गंगापुल पर हुआ। दुर्घटना की सूचना पर कछला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों की शिनाख्त कर परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव कब्जे में लेकर बदायूं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सोरों थाना क्षेत्र के गांव कम्पुर निवासी संजीव(20) व उसका छोटा भाई उमेश(15) पुत्रगण महेंद्र दोनों भाई अपनी मां के साथ बदायूं जनपद के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव खागी नगला में मौसी की शादी में गए हुए थे। शादी हो गई, मां मायके में ही रुक गईं, लेकिन दोनों भाई कम्पुर वापस लौटने के लिए बाइक से निकल गए। दोपहर के समय दोनों युवक कछला पुल से गुजर रहे थे तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाइयों को रौंद दिया। बताया गया कि संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। उमेश को गंभीर घायल अवस्था में पुलिस ने बदायूं जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कम्पुर से बदायूं के लिए दौड़ पड़े ग्रामीण
सोरों। दो सगे भाइयों की मौत की सूचना जैसे ही उनके पिता महेंद्र व परिवार के लोगों को मिली तो वे अवाक रह गए। परिवार में कोहराम मचने लगा। आस पास के ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे भी महेंद्र सिंह के साथ बदायूं के लिए निकल पड़े। उसके बाद तमाम ग्रामीण बाइकों व अन्य साधनों से बदायूं की ओर दौड़ पड़े। पूर्व प्रधान आदित्य ने बताया कि इस दुखद हादसे से पूरे गांव में ही शोक है। देर सायं पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शव गांव में लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed