फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

Agra News: हादसे में रिक्शा चालक की मौत पर हंगामा, शव रखकर लगाया जाम

Sun, 05 Mar 2023 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
accident

विज्ञापन


आगरा।
फतेहाबाद रोड के कलाल खेरिया पर शनिवार सुबह रिक्शा चालक की हादसे मौत हो गई। रात तकरीबन 9:30 परिजन ने तोरा चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर मुआवजे की मांग की। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डीसीपी सिटी विकास कुमार के आश्वासन के बाद लोग माने।
कलाल खेरिया निवासी अजय कुमार उम्र 40 वर्ष मोटर रिक्शा पर परचून का सामान बेचते थे। शनिवार सुबह 11:00 बजे रोजाना की तरह वह घर से परचून का सामान बेचने के लिए निकले। ट्रैक्टर की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात करीब 9:00 मृतक अजय का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया लेकिन वह कार्रवाई की मांग और मुआवजे को लेकर उड़ गए पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो महिलाओं से खींचतान हो गई बाद में पुलिस ने लाठियां चलाई तब लोगों को हटाया जा सका।

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने आश्वासन दिया। ढाई घंटे बाद परिजन को घर भेजा जा सका। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।
डीसीपी सिटी ने बताया कि रिक्शा चालक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। परिजन को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed