{"_id":"5d40823c8ebc3e6caf0ced0a","slug":"accident-max-death-agra-news-agr3987038109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स ने तीन लोगों को रौंदा दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स ने तीन लोगों को रौंदा दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
कासगंज में गोलाकुआं पर सड़क हादसे में मृतक बाबूराम के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को मैक्स पिकअप ने रौंद दिया। इससे दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरे का परिजन गंभीर हालत में आगरा में इलाज करा रहे है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
फिरोजाबाद थाना नारखी के गांव दयागढ़ी निवासी कुंवरपाल (22) पुत्र अशोक कुमार और टिंकू (19) पुत्र किशनपाल बाइक पर सवार होकर जलेसर गए थे। जहां से वह वापस घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि उसी समय सकरौली क्षेत्र के नगला सियार के पास दोनों बाइक सवार गांव के ही देवेंद्र उर्फ गोरे पुत्र गंधर्व सिंह के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय तेज गति से जा रही मैक्स ने तीनों को रौंद दिया। इससे कुंवरपाल और टिंकू की मौत हो गई। जबकि देवेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका परिजन गंभीर हालत में आगरा में इलाज करा रहे है।
टेम्पो की टक्कर से तीन लोग घायल
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवांस समीप टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अंजली और उसका कुलदीप निवासी बारथर एवं प्रमोद पुत्र छेदालाल निवासी हिम्मतपुर बागवाला घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
कासगंज। एटा-बरेली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पुत्री गंभीर घायल हो गईं
सड़क हादसे में मौत का शिकार बाबूराम (50) पुत्र पातीराम निवासी नगला सैया हुआ। बाबूराम अपनी पत्नी हरदेवी (47) एवं पुत्री जसौदा (15) नगला सैया से सूरजपुर जनपद एटा अपनी बड़ी पुत्री पूजा की ससुराल गए। वह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ बाइक से सोमवार की रात करीब 8:30 बजे वापस आ रहे थे। जब वह नदरई गेट के समीप गोलाकुआं पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों ही गंभीर घायल हो गए। बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे वाहन चालक व राहगीर हादसे पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसे की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।