{"_id":"5fd25be48ebc3e3b884c94fd","slug":"accident-mainpuri-news-agr47142707","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासमई मार्ग पर पलटा टेंपो, एक युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासमई मार्ग पर पलटा टेंपो, एक युवक की हुई मौत
विज्ञापन
मृतक नारायण का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। जासमई के पास टेंपो पलटने से युवक की मौत हो गई। साथ ही छह लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी शशिकांत हलवाई है। उसने थाना क्षेत्र के गांव खटकानी में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह का ठेका लिया था। सुबह करीब 10 बजे वह श्याम पाल, नारायन, टिंकू, सर्वेश व तीन महिलाओं के साथ टेंपो से गांव खटकानी आ रहा था। टेंपो जब जासमई मार्ग पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही बोलेरो को क्रास करने लगा। इस दौरान बोलेरो चालक ने साइड नहीं दी। इससे टेंपो सड़क के नीचे उतर कर खड्ढ में पलट गया।
हादसे में नारायन पुत्र रामशरन शाक्य निवासी कटिन्ना मानिकपुर जनपद फर्रुखाबाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।