{"_id":"5fb555ed8ebc3e9bff7e20df","slug":"accident-mainpuri-news-agr468441036","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद ले जा रहे किसान को डंपर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद ले जा रहे किसान को डंपर ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। इटावा रोड पर बुधवार की दोपहर साइकिल पर खाद लेकर खेत जा रहे एक किसान को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं टक्कर मारने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
थानाक्षेत्र के गांव चफ्फरा निवासी 45 वर्षीय किसान विमल कुमार पुत्र रामसेवक बुधवार को खाद लेने बाजार आए थे। दोपहर करीब एक बजे वह साइकिल पर खाद लादकर छिनकौरा स्थित खेत पर जा रहे थे। साइकिल जब बेवर-इटावा मार्ग पर गांव नगला केहरी के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे डंपर की टक्कर लगने के बाद किसान सड़क पर जा गिरा। इसके बाद डंपर किसान के ऊपर से निकलने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इस बीच चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं डंपर को कब्जे में ले लिया है।
पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक किसान विमल कुमार की मौत के बाद पत्नी शीला देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटियां हैं। एक की वह शादी कर चुका है, जबकि दो विवाह योग्य हैं। एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। घर के मुखिया की हादसे में मौत के बाद परिवार के सामने अब बेटियो के विवाह व भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।