{"_id":"5fac24a68ebc3e9bc4246229","slug":"accident-mainpuri-news-agr4677048102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन शिक्षिकाओं सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन शिक्षिकाओं सहित चार घायल
विज्ञापन
11एमएनपी-06-कुर्रा क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में गांव कुरारी के पास बुधवार सुबह एक निजी बस ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार तीन छात्राएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में चालक को रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र की बैंक कॉलोनी निवासी जय शिवकुमारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेखराजपुर में प्रधानाध्यापिका हैं। वह प्रतिदिन की भांति किराये की वैन से पंजाबी कॉलोनी निवासी बलजीत कौर प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नैनपुरा और सुमन निवासी जेल चौराहा प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय लेखराजपुर के साथ जा रही थी।
थाना कुर्रा क्षेत्र में किशनी मार्ग पर भरतपुर कुरारी गांव के पास एक निजी बस ने उनकी वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार तीनों शिक्षिकाएं और चालक प्रांशु पुुत्र ग्रीश चंद्र निवासी यदुवंश नगर कोतवाली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चालक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।