{"_id":"5f590fc58ebc3e368d117e42","slug":"accident-mainpuri-news-agr458582715","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खोद रहीं किशोरियों पर गिरी ढाय, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खोद रहीं किशोरियों पर गिरी ढाय, एक की मौत
विज्ञापन
औंछा। मिट्टी खोदते समय बालिकाओं पर ढाय खिसक गई। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं चार बालिकाएं घायल हो गईं। थाना क्षेत्र के मोहल्ला टंकी निवासी मुकेश कठेरिया की 15 वर्षीय पुत्री आरजू बुधवार की शाम करीब पांच बजे घर को लीपने के लिए पीली मिट्टी खोदने जा रही थी।
उसके साथ मोहल्ला निवासी 10 वर्षीय नेहा, 13 वर्षीय करिश्मा, नौ वर्षीय पायल और 13 वर्षीय शिल्पी भी थीं। अकाली बाग के पास पहुंचने के बाद सभी मिट्टी खोद रहे थे। इस बीच आरजू वहां बने एक गड्ढे के अंदर जाकर मिट्टी खोदने लगी। इसी बीच अचानक ढाय उस पर पलट गई।
आरजू सहित नेहा, करिश्मा, पायल, शिल्पी मिट्टी के नीचे दब गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक मिट्टी हटाकर आरजू को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ढाय पलटने से चारों बालिकाएं चोटिल हो गईं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।