{"_id":"5f5277bd8ebc3e54aa6eab6d","slug":"accident-mainpuri-news-agr4577221148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से लहसुन व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से लहसुन व्यापारी की मौत
विज्ञापन
आलोक राय का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
घिरोर (मैनपुरी)। करहल जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर स्कूटी से जा रहे एक लहसुन व्यापारी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्राश निवासी 30 वर्षीय आलोक राय उर्फ मोनू पुत्र आदेश कुमार मंडी में लहसुन का व्यापार करते थे। दोपहर के समय वह स्कूटी से घर खाना खाने के लिए जा रहे थे। स्कूटी जब करहल जाने वाले मार्ग पर कोल्ड स्टोर के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दुर्घटना करने वाला ट्रक थाने में खड़ा कराया है।
चालक ट्रक रोक देता तो बच सकती थी जिंदगी
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक चालक की लापरवाही के चलते ही आलोक की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई, लेकिन चालक ने ट्रक को नहीं रोका। ट्रक पहिया आलोक के पेट के ऊपर से गुजर गया। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। चालक अगर ट्रक रोक देता तो शायद जान बच सकती थी।