{"_id":"5f2304c98ebc3e63ca4da6c5","slug":"accident-mainpuri-news-agr452803617","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर की चपेट में आया बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटावेटर की चपेट में आया बालक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव रहूपुरा में खेत की जोताई करते समय 12 वर्षीय बालक ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव रहूपुरा निवासी रामसेवक का 12 वर्षीय पुत्र शनि बृहस्पतिवार की सुबह घर पर था। परिजनों के अनुसार तभी गांव का रहने वाला पवन कुमार घर पर आया और शनि को अपने साथ खेत पर ले गया। पवन के खेत पर ट्रैक्टर से जोताई का काम चल रहा था। किसी तरह से शनि रोटावेटर की चपेट में आ गया।
मौके पर ही शनि की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक उदय प्रताप निवासी गांव हाजीपुर थाना कुर्रा वहां से भाग गया। जानकारी होने के बाद बालक के परिजन रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामसेवक की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।